फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Tue, 27 Dec 2022 12:39 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय - फोटो : Istock
Shadi ke Liye Jyotish Upay: अक्सर माता-पिता की चिंता होती है कि लड़की पढ़ी-लिखी, सुंदर और संस्कारी है इसके बावजूद भी शादी में देरी हो रही है। शादी के लिए कभी अच्छे रिश्ते नहीं मिलते। कभी-कभी तो सब कुछ तय होने के बाद भी रिश्ता टूट जाता है। ऐसा सिर्फ लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि लड़कों के साथ भी होता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और तमाम कोशिश करने के बावजूद भी शादी तक बात नहीं पहुंच पा रही है, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से शीघ्र ही विवाह के योग बनेंगे। आइए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में... 

जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 6
शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय - फोटो : फाइल फोटो
शीघ्र विवाह के उपाय 
शीघ्र ही योग्य जीवनसाथी पाने के लिए विवाह योग्य लड़कियां बृहस्पतिवार का व्रत रखें। साथ ही केले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करें। ज्योतिष के अनुसार ये अत्यंत प्रभावी उपाय है। 
विज्ञापन

3 of 6
शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय - फोटो : pixabay
विवाह की कामना के साथ सोलह सोमवार का व्रत रखें और प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही प्रत्येक सोमवार को सामर्थ्य के अनुसार चने की दाल व सवा लीटर कच्चे दूध का दान करें। शिव जी कृपा से जल्द ही विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।  

 

4 of 6
शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय - फोटो : istock
यदि किसी लड़के की शादी में रुकावट आ रही है तो उसे किसी दूसरे की शादी में जाकर दूल्हे के सेहरा एक बार सिर पर रखना चाहिए। ज्योतिष मान्यता है कि इस उपाय से जल्द विवाह के योग बनने लगते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
जल्द विवाह के गठबंधन में बंधने के लिए खाने में पीले रंग का सेवन बढ़ा दें। ज्योतिष के अनुसार, हल्दी का इस्तेमाल सबसे अच्छा उपाय है। नहाने के पानी में भी एक चुटकी हल्दी का इस्तेमाल करें जल्द ही लाभ मिलेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी में हो रही है देरी तो आजमाएं ये असरदार ज्योतिष उपाय - फोटो : istock
अविवाहित लड़के-लड़कियां बृहस्पतिवार के दिन पीला और शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनना प्रारंभ कर दें। इसका सकारात्मक प्रभाव होगा। साथ ही जल्द ही विवाह की बात बन जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें