अहोई अष्टमी का उपवास संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए किया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके अहोई की कथा Ahoi ashtami katha पढ़ती हैं। कहा जाता है कि अहोई माता की पूजा करने से मां पार्वती अपने पुत्रों की तरह आपके बच्चों की भी रक्षा करती हैं। इस व्रत में शाम को तारों अर्घ्य दिया जाता है और इसके बाद ही व्रत पूरा होता है। ज्योतिषशास्त्र Astrology के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती के अहोई स्वरूप की आराधना की जाती है। इस दिन नि:संतान महिलाएं भी संतान प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इस वर्ष 28 अक्टूबर 2021 को अहोई अष्टमी Ahoi Ashtami मनाई जाएगी। इस बार की अहोई अष्टमी इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन गुरु-पुष्य नक्षत्र Guru pushya nakshatra भी लग रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार अगर माताएं इस शुभ योग में अपनी राशि zodiac के अनुसार इन उपायों को करेंगी तो उनकी संतान को हमेशा सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार माताओं को ऐसे क्या उपाय करने चाहिए जिसका सीधा फल उनकी संतान को प्राप्त हो ।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
मेष राशि: जिन माताओं की राशि मेष है उन्हें अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की तस्वीर पर सिंदूर चढ़ाना चाहिए। सिंदूर चढ़ाने से उनकी संतान के सुखों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में उन्हें तरक्की अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
वृष राशि: जिन माताओं की राशि वृष है उन्हें अहोई अष्टमी के दिन भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से उनके संतान के जीवन में सुख शांति का वास होगा।
4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन राशि: मिथुन राशि की माताओं को अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को धन का दान अर्पण करना चाहिए। आप चाहें तो घर में एक पौधा भी लगा सकती है। इससे आपकी संतान के घर में बरकत आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि: जिन माताओं की राशि कर्क है उन्हें अहोई माता को फल का भोग लगाना चाहिए। अहोई माता को फल का भोग अर्पण करने से संतान का स्वास्थ्य हमेशा ठीक रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
सिंह राशि: अहोई अष्टमी के दिन सिंह राशि की महिलाओं को 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और उसको अपने जीवन में कभी किसी भी चीज का भय नहीं रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
कन्या राशि: जिन माताओं की राशि कन्या है उन्हें अहोई माता कि पूजा करते समय उन पर सफेद पुष्प अर्पण करने चाहिए। अहोई माता को सफेद फूल प्रिय हैं। इससे प्रसन्न होकर अहोई माता आपकी संतान को धन लाभ अवश्य प्रदान करेंगी।
8 of 13
तुला राशि
तुला राशि: यदि आपकी राशि तुला है तो अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को श्रृंगार अर्पित करें। इससे आपकी संतान को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
9 of 13
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि: जिन माताओं की राशि वृश्चिक है, वे अहोई माता की कथा सभी को सुनाएं। यदि आप सबके सामने माता की कथा कहेंगी तो इससे आपकी संतान को सद्बुद्धि प्राप्त होगी और वह हमेशा धर्म के मार्ग पर चलेगी।
10 of 13
धनु राशि
धनु राशि: अहोई अष्टमी के दिन धनु राशि की माताएं ध्यान में बैठें। ध्यान लगाकर माताओं को भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मानते आपकी संतान को सफल बनाएगा और उसकी सफलता में कोई भी बाधक नहीं बनेगा।
11 of 13
मकर राशि
मकर राशि: जिन महिलाओं की राशि मकर है उनको अहोई माता को भोग स्वरूप खीर चढ़ानी चाहिए। इससे अहोई माता प्रसन्न होकर आपकी संतान को सभी प्रकार के सांसारिक सुख प्रदान करेंगे।
12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि: जिन माताओं की राशि कुंभ हैं वे अहोई माता की पूजा के दौरान उन्हें आलता अर्पित करें और उसी आलता को खुद भी लगाएं। आपके ऐसा करने से आपकी संतान अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेगा, कोई उसे धोखा नहीं दे पाएगा।
मीन राशि: जिन माताओं की राशि मीन हैं उन्हें भी अहोई माता को सिंदूर अर्पण करना चाहिए। इससे अहोई माता प्रसन्न होंगी और आपकी संतान को भविष्य में धन-वैभव की प्राप्ति होगी।