फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में आ रही हैं एक के बाद एक परेशानियां तो ये उपाय दिलाएंगे आपको सभी समस्याओं से छुटकारा

Wed, 27 Oct 2021 06:35 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समस्या से मुक्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं। यदि जीवन में सुख के दिन आते हैं तो दुख के क्षण भी आते हैं। इस संसार में परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहती है। जब सुख के दिन हो तो समय ऐसे बीतता है जैसे हाथ से रेत फिसलती है और जब परिस्थितियां आपके पक्ष में न हो तो एक-एक क्षण बीतना जैसे वर्षों लगते हैं। इन परेशानियां से लड़ते हुए आगे बढ़ना ही जीवन कहलाता है लेकिन कई बार जीवन में ऐसा समय भी आता है कि मुश्किलों से लड़ना बहुत ज्यादा कठिन हो जाता है और एक के बाद एक मुसीबते जैसे आपका पीछा पकड़ लेती हैं। ऐसा लगता है जैसे मानो दुर्भाग्य पीछे पड़ गया हो। यदि आपके जीवन में इस तरह की परिस्थितियां बनी हुई हैं और आप सारी कोशिशे करके हार चुके हैं तो इन उपायों को करके आप अपने जीवन की परेशानियां से छुटकारा पा सकते हैं। यदि इन उपायों को पूरे विश्वास और समर्पण के साथ किया जाए तो यह उपाय बहुत ही कारगर हैं। तो आइए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
पानी का उपाय
किसी स्वच्छ पात्र जैसे कटोरी आदि में पानी लेकर उसे सूर्य की रोशनी में रख दें और दो से तीन घंटो तक ऐसे ही रखा रहने दें। अब इस जल से आम या फिर अशोक की पत्तों से अपने पूरे घर में छिड़काव करें। इससे आपके घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और उनके कारण जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 5
धूप और लोबान की धूनी दिखाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
धूप और लोबान की धूनी दिखाना
यदि आपको ऐसा लगता है कि किसी की नजर दोष या फिर तंत्र-मत्र के कारण आपके जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो प्रतिदिन एक उपले का टुकड़ा जलाकर उसकी अंगार पर सूखी धूप और लोबान रखकर उसकी धूनी पूरे घर में दिखानी चाहिए। इस कार्य को संध्या के समय करें। इससे आपके घर की सभी नकारात्मकता और बुरी शक्तियां दूर होती हैं, जिससे आपको समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

4 of 5
सेंधा नमक का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सेंधा नमक का उपाय
यदि आपके घर में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं तो रात्रि के समय सोने से पहले अपने घर के एक कोने में थोड़ा सा सेंधा नमक लेकर कागज के ऊपर करके रख दें। प्रातः उठकर सबसे पहले चुपचाप इस नमक को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके घर की परेशानियां भी दूर होने लगती हैं और जीवन में सकारात्मकता का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शंख की ध्वनि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शंख की ध्वनि
नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में शंख की आवाज बहुत ही कारगर मानी जाती है। प्रतिदिन प्रातः और संध्याकाल के समय नियम पूर्वक अपने घर में धूप-दीप जलाने के साथ शंख बजाना चाहिए औऱ शंख में गंगाजल लेकर उसे घर में छिड़कना चाहिए। इससे आपके घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इस कार्य को प्रतिदिन करने से आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें