फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति करता है ये 5 कार्य, कभी नहीं रहता है सुखी

Thu, 06 May 2021 07:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google
हिंदू धर्म में बहुत से पुराण और ग्रंथ हैं, इसी में से एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है गरुड़ पुराण। इसमें विस्तार से भगवान विष्णु की भक्ति के बारे में बताया गया है। इसे किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत पढ़ा जाता है लेकिन इसमें मनुष्य के जीवन से संबंधित भी बहुत सी महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है। इसमें कुछ ऐसी गलतियों के बताया गया है जिन्हें करने वाले व्यक्ति के जीवन में परेशानियां लगी ही रहती है। ये गलतियां आपके सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकती हैं, इसलिए इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे गलतियां।
विज्ञापन

2 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
धन का अहंकार करने वाला
व्यक्ति को कभी भी धन आने पर अंहकार नहीं करना चाहिए। अहंकार की भावना से व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और व्यक्ति अंहकार में आकर व्यक्ति दूसरों का सम्मान नहीं करता है साथ ही दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयत्न करता है। अपने से कमजोर लोगों के नीचा दिखाना या फिर उन्हें कष्ट पहुंचाना धार्मिक ग्रंथों में पाप माना गया है। धन का अहंकार करने वाला व्यक्ति से मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं और जल्दी ही ऐसे लोगों का धन नष्ट हो जाता है। व्यक्ति अपने जीवन में परेशानियों का सामना करता है।
विज्ञापन

3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
लोभ की भावना रखने का वाला 
गरुड़ पुराण के अनुसार दूसरों के धन को देखकर मन में लालच लाने वाले व्यक्ति को कभी खुश नहीं रहते हैं। धन का लालच करना और उसे गलत तरह से प्राप्त करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति इस जन्म के साथ अगले जन्मों में भी संतुष्टि प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

4 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : wikiHow
दूसरों की निंदा करने वाले
गरुड़ पुराण के अनुसार किसी व्यक्ति की निंदा करना पाप के समान होता है। निंदा करने में व्यक्ति बहुत आनंदित महसूस करता है परंतु यह केवल अपने बहूमुल्य समय को नष्ट करना होता है। ऐसे लोग अपने समय को बर्बाद करते हैं और अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं जिसके कारण दुखी होते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गंदे वस्त्र पहनने वाले पर हमेशा धन का अभाव रहता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : www.pexels.com
मैले वस्त्र पहनने वाला
जो लोग अस्वच्छ रहते हैं और गंदे वस्त्र धारण करते हैं उनके ऊपर कभी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती हैं और हमेशा धन का अभाव बना रहता है। गंदे वस्त्रों के दरिद्रता की निशानी माना गया है इसलिए हमेशा व्यक्ति को साफ सुथरे कपड़े पहनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दही
रात को दही का सेवन करना
गरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि एक स्वस्थ शरीर की कामना रखने वाले मनुष्य को कभी भी रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य कमजोर होता है। जिससे आपको शारीरिक रूप से कष्ट उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें