चंद्रमा की अशुभता के कारण होने वाले रोग और उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
चंद्रमा के कारण होने वाले रोग
यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो तो जातक को मानसिक समस्याओं के साथ सांस और फेफड़ो से जुड़ी तकलीफें जैसे अस्थमा, निमोनिया, सर्दी, जुकाम आदि रोग लगे रहते हैं।
ये करें उपाय
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से ''ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः'' इस मंत्र का जाप करें। इसके अलावा हर पूर्णिंमा को व्रत करके चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। सोमवार के दिन शिव जी की आराधना करने से भी चंद्रमा मजबूत बनता है। इसके अलावा अपनी माता की सेवा करनी चाहिए। चंद्रमा को अनुकूल बनाने के लिए दूध, दही, मिश्री, सफेद कपड़े, चावल आदि का दान करना चाहिए। यदि आप सामर्थ्यवान हैं तो चांदी, सफेद मोती, शंख आदि का दान भी कर सकते हैं।