फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 10वीं किस्त के लिए अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, तो घर बैठे इस आसान तरीके से करें

Wed, 15 Dec 2021 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी कृषि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
देश के किसानों को फायदा पहुंच सके, इसके लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। इनके जरिए किसानों को लाभ पहुंचता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए। दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। हालांकि, ये पैसा एक साथ न देकर हर चार महीने में तीन किस्त के रूप में दिया जाता है। सरकार द्वारा ये मदद सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे में सरकार द्वारा दी गई मदद सही तरीके से किसानों को मिल जाती है। इस बीच सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना की 10वीं किस्त पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी कराना जरूरी होगी। ऐसे में अब तक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो चलिए हम आपको इसे करने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ये रहा तरीका:-

स्टेप 1
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। यहां से आप अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इस वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाने के बाद आपको किसान कॉर्नर के नाम से एक विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है, क्योंकि इसी के जरिए आप ई-केवाईसी को पूरा कर पाएंगे।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको यहां जाकर अपनी सभी जानकारी भरनी है। यहां आपसे आपकी कुछ जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सीएससी केंद्र पर भी करवा सकते हैं
  • अगर आप ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी इसे करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें