प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों का बीमा करवाने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर अब 31 दिसंबर कर दिया गया है। अब इस योजना का लाभ लेकर किसान अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदा में खराब होने से बचा सकते हैं। जब खेत में फसल बोई जाती है तो कोई निश्चित नहीं होता है कि उम्मीद के अनुसार पैदावार होगी। फसल को कभी पशु खा जाते हैं, कभी प्राकृतिक आपदा, आंधी, ओलावृष्टि और बाढ़ से फसल नष्ट हो जाती है। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होता है, जिसकी भरपाई करने के लिए किसान को जगह-जगह से ऋण लेना पड़ता है। इससे आर्थिक हालात काफी खराब हो जाती है। इसी को ध्यान में रखकर इस योजना बनाई गयी है। इस योजना से ज्यादा से ज्यादा किसान जुड़कर अपनी फसल का बीमा करवाएं। कम से कम प्रीमियम देकर किसान इस योजना का लाभ ले सकते है। तो चलिए जानते है इस किसान योजना के बारे में...