फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में अस्पताल से दुत्कारी महिला ने खेत में जन्मा बच्चा समेत दोपहर की 10 बड़ी खबरें

Tue, 19 Dec 2017 01:16 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
 बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com 1. मध्य प्रदेश के डिंडौरी में अस्पताल की शर्मनाक हरकत से मजबूर गर्भवती को करानी पड़ी खेत में डिलीवरी, महिलाओं ने साड़ी का पर्दा बनाकर किया आड़ का इंतजाम

एमपी: अस्पताल से दुत्कारी महिला ने खेत में जन्मा बच्चा 2. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल आउट,शोपियां मुठभेड़ में किए दो आतंकी ढेर,एक जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी शोपियां एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओखी तूफान से दक्षिण भारत में हुए नुकसान का लिया जायजा,  प्रभावितों से की मुलाकात, किया हर संभव मदद का वादा मोदी का ओखी प्रभावित इलाकों का दौरा
4.
पाटीदार और ठाकोर समाज की आबादी वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांव वाले विधानसभा क्षेत्र में हारी बीजेपी, कांग्रेस उम्मीदवार ने मौजूदा विधायक को दी मात मोदी के घर में हारी बीजेपी
5.
गुजरात चुनाव में जीत के बावजूद बीजेपी खो सकती 2 राज्यसभा सीटें, अप्रैल 2018 में रिटायर हो रहे हैं गुजरात के 4 बीजेपी राज्यसभा सांसद गुजरात महासंग्राम अभी बाकी है

6. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दिखा कोहरे का कहर, धुंध के चलते टकराईं कई गाड़ियां, हादसे में कई लोग घायल लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भिड़ी गाड़ियां
7. गुरुग्राम पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 12 लड़कियों और 4 लड़कों समेत कुल 16 लोगों को किया गिरफ्तार, गेस्ट हाउस में होता था देहव्यापार गुरुग्राम में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़
8. 13 दिन से लापता महिला की लखनऊ में हत्या, मृतक के परिजनों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कहा, सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की वक्त रहते कार्रवाई लखनऊ में अगवा महिला की हत्या 9. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी पाकिस्तान को हिदायत, कहा, अगर पाकिस्तान चाहता है कि दोस्ती रहे कायम तो आतंकवाद के खिलाफ उठाए सख्त कदम ‘दोस्ती रखनी है तो खत्म करो आतंकवाद' 10.  और, सब्जी मंडी में मचाने आ रहा है नया टमाटर, काले रंग के इस डिजाइन टमाटर में हैं तमाम बीमारियों से लड़ने की जबर्दस्त क्षमता सब्जी मंडी का नया कमाल      

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें