फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र 85 साल, लेकिन अच्छे-अच्छों को चटाते हैं धूल

Wed, 25 Mar 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
35वें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड के दर्शन सिंह बाजवा ने एक बार फिर अपनी उम्र को मात दी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि करीब 85 साल की उम्र पार कर चुके वेटरन एथलीट दर्शन सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। साल 2014 में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेटरन प्रतियोगिताओं में भी दर्शन सिंह कुल नौ पदक जीतने में कामयाब रहे।

हरियाणा वेटरन एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रोहतक में 19 से 22 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता के 85 प्लस भार वर्ग में दर्शन सिंह बाजवा ने गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक और हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाबी हासिल की।

मूल रूप से प्रेमनगर निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण सहित कुल छह पदक उनके नाम हैं। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 39 स्वर्ण सहित 52 पदक जीत चुके हैं।

इनके अलावा कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीते हैं। बताया कि 1998 से उन्होंने वेटरन प्रतियोगिता में खेलना शुरू किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें