फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की अपील पर नहीं की खुदकुशी, पर चूम लिया हाथ

Sat, 26 Dec 2015 04:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्की में एक व्यक्ति ने राष्ट्रपति का हाथ चूमकर आत्महत्या करने का इरादा छोड़ दिया। तीस वर्षीय व्यक्ति पारिवारिक कारणों से तनाव में था और राजधानी इस्तांबुल के बोर्सफोरस पुल पर चढ़ा हुआ था।
विज्ञापन


इस्तांबुल में पुलिस दो घंटों से उसे समझाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह मानने की तैयार ही नहीं था और आखिर में वह हुआ, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ही वहां से देश के राष्ट्रपति रजप तायीप एदोगान का काफिला गुजरा। राष्ट्रपति ने ब्रिज पर खड़े व्यक्ति और आसपास की गतिविधियों के आधार पर सुरक्षा अधिकारियों से मामले को जाना। जब उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से पुल पर चढ़ा है तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को व्यक्ति के पास भेजकर बुलावा भेजा।
विज्ञापन




पीड़ित शख्स राष्ट्रपति से मिलने पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी का शीशा उतारकर उससे बात की, इसके बाद अचानक व्यक्ति ने राष्ट्रपति का हाथ चूमा और अपना इरादा बदल दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, व्यक्ति पुल की रेलिंग पर चढ़ा हुआ था।
विज्ञापन


बोर्सफोरस का पुल एशिया को यूरोप से जोड़ता है। 211 फीट ऊंचे इस पुल से हर साल बड़ी संख्या में लोग कूदकर अपनी जान दे देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें