फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी धूप कभी छांव का खूब चला खेल

Sat, 26 Dec 2015 04:50 PM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर तेज धूप के दूसरे दिन शुक्रवार को सूर्य देव की आंख मिचौली चलती रही। कभी धूप कभी छांव के बीच आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण मौसम का मिजाज दिन भर बदलता रहा। शहर में ठंड के कारण लोगों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह धूूप निकलने के बाद आसमान पर बादल छाए थे, जिसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन


दोपहर के समय सूर्य देव ने कुछ समय के लिए दर्शन दिए। लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली। रात होने पर ठंड बढ़ गई। लोगों को ठंड से बचने के लिए आग सेंकते व अन्य उपाय करते हुए देखा गया। फिर से तापमान में गिरावट से शहरवासियों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें