अंधेरा देखते ही आपका जी घबरा जाता है लेकिन क्या आपने कभी उन लोगों के बारे में सोचा है जिनकी आंखे नहीं होती। दिन हो या रात उनके लिए बराबर है। उनकी जिंदगी में हर वक्त अंधेरा ही होता है।
लेकिन अब ऐसा नहीं है। तकनीक के माध्यम से उन्हें ऐसी शक्ति प्रदान करने की कोशिश की गई है जो उनकी जिंदगी को रोशन तो नहीं लेकिन शक्ति जरूर प्रदान करेगी।
लीक हुईं आईफोन 6 की तस्वीरें देखें सबसे पहले यहांड्यूसेर टेक्नोलॉजी (Ducere Technologies) ने ‘लेचल’ (Lechal) नाम से जूता बनाया है। इस जूते को खासतौर से नेत्रहीन या उनके लिए बनाया गया है जिनकी आंखों की रोशनी चली गई है। लेचल जूते को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है जो रास्ते में चलने के दौरान उनकी मदद करेगा।
4,650 रुपए में 7 इंच टैबलेट, कीबोर्ड और कवर फ्रीजूते में कई सेंसर्स लगे हुए हैं जो रास्ते में चलने या दौड़ने के दौरान सूचित करते रहेंगे कि कि रास्ता किस ओर जा रहा है और कहां मुड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि यदि रास्तें में कोई अवरोध आ जाए तो भी आपको यह सूचित करेगा।
ये पेन ड्राइव है आपके मोबाइल के लिए खासइसके माध्यम से आप न सिर्फ किसी जगह को टैग कर अपना लोकेशन सेट कर सकते हैं बल्कि रोजाना जाने वाले जगह के लिए भी यह सबसे बेहतर रास्ता चुनाव में मदद करेगा। इसे वायस कमांड द्वारा निर्देशित कर सकते हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप दूसरे लेचल उपभोक्ता के साथ लोकेशन शेयर भी कर सकते हैं।
जूते को एंड्रॉयड, विंडोज और एप्पल (Android, Windows Phone, IOS, ) डिवायस के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। रही बात लेचल के कीमत की तो फिललहाल भारत में इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन आशा है कि 7,000 रुपए के आस पास हो। मध्य मार्च से यह जूता भारत में उपलब्ध होगा।