मार्केटिंग कंपनियों के अलावा कई ऐसी कॉल अक्सर आती हैं, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। आप अपने फोन पर आने वाली अनचाही कॉल्स को भले ही न रोक सकें, लेकिन कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम जान सकते हैं।
प्रोडक्ट्स का प्रचार करने वाली कंपनियों का नाम भी पता चल सकता है। 'ट्रू कॉलर' ऐप्लीकेशन इस काम में मदद कर सकती है। अगर आप एंड्रायड फोन इस्तेमाल करते हैं तो गूगल प्ले में 'ट्रू कॉलर' नाम की ऐप्लीकेशन सर्च करें।
'ट्रू कॉलर' ऐप्लीकेशन की मदद से आप अपने फोन में आने वाली अनचाही कॉल की डीटेल जान सकते हैं। एंड्रायड के सभी वर्जन में 'ट्रू कॉलर' सपोर्ट करता है।
इसी तरह iOS, ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम, सिंबियन फोन, विंडोज फोन और सभी जावा बेस्ड स्मार्टफोन्स में भी ट्रू कॉलर ऐप्लीकेशन सपोअऱ् करती है।
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले गूगल प्ले में जाकर 'ट्रू कॉलर' को अपने टैबलेट या स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लें। 'ट्रू कॉलर' ऐप्लीकेशन गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता हे।
ऐप्लीकेशन इंस्टॉल करने के बाद जब भी आपके फोन में कोई अनचाही कॉल आएगी तो ट्रू कॉलर उस फोन नंबर को डिटेक्ट करके उसका नाम आपके फोन में डिस्प्ले कर देगा।