फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेडियो का मोबाइल ऐप्लीकेशन

Sat, 23 Mar 2013 05:32 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया में अपनी जगह बनाने के लिए ऑल इंडिया रेडियो ने यू-ट्यूब और एंड्रायड यूजर्स के लिए ऑल इंडिया रेडियो की ऐप्लीकेशन को लांच कर दिया है।
विज्ञापन


इस सुविधा के साथ अब दुनिया के किसी भी हिस्से में लोग एआईआर से जुड़े रह सकते हैं। गूगल प्ले से इसे फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।

इस ऐप की मदद से यूजर को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, उर्दू और विभिन्न भाषाओं में भी देश और दुनिया की सुर्खियां मिलेंगी।

इस ऐप्लीकेशन में सभी स्थानीय समाचार बुलेटिन और समाचार आधारित कार्यक्रम भी उपलब्ध होंगे। इस ऐप में आपको न्यूज बुलेटिन सुनते हुए दूसरे ऐप इस्तेमाल करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया रेडियो के ऐप्लीकेशन को ब्राडकास्टिंग मिनिस्टर मनीष तिवारी ने लांच किया। लांचिंग के मौके पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के बीच अब लोग एआईआर को दुनिया के किसी कोने में सुन सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें