झूठ बोलने की आदत न केवल नैतिक तौर पर आपका पतन करती है बल्कि मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो जो लोग झूठ अधिक बोलते हैं उन्हें तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं
के अलावा, गला खराब होने या सिरदर्द जैसी शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
इस शोध के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डेम के शोधकर्ताओं ने झूठ बोलने की प्रवृत्ति और इससे सेहत के संबंध के विषय पर अध्ययन करके यह दावा किया है।