फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल झड़ते हैं तो बिल्कुल न करें ये 7 गलतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बाल झड़ने से परेशान हैं? प्रतिदिन 100 बाल झड़ना सामान्य है लेकिन बाल इससे अधिक गिरें तो यह गंजेपन की शुरुआत है।
विज्ञापन


कोई खास शारीरिक समस्या न होने के बाद भी अगर आप बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसकी वजह आपके रुटीन से जुड़ी कुछ गलतियां भी हो सकती हैं।

विभिन्न शोधों के आधार पर जानें ऐसी 7 गलतियों के बारे में जिनकी वजह से आपके बाल अधिक झड़ते हैं।
Trending Videos

गुनगुने पानी से बाल धोना

वैसे तो गर्मियों में ऐसा कम ही होता है लेकिन अगर आप अभी तक बालों को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह बाल झड़ने की बड़ी वजह हो सकता है।

इससे न सिर्फ बालों की नमीं खत्म होती है बल्कि स्काल्प में प्राकृतिक तौर पर तैलीय कोशिकाओं का बनना भी बंद हो जाता है जिससे बालों के टूटने व जड़ों के कमजोर होने का रिस्क बढ़ता है।

आपकी डाइट

डाइट‌िंग के चक्कर में अगर आप ठीक से भोजन नहीं लेते हैं तो पोषक तत्वों की कमी से भी आपके बाल अधिक झड़ सकते हैं।

कई बार अधिक भूखा रहने का प्रभाव दिल और दिमाग की कार्य प्रणाली पर पड़ता है जिसके संकेत के तौर पर भी बालों का झड़ना अधिक हो जाता है।

गर्म हेयर स्टाइलिंग उत्पाद

खासतौर पर लड़कियां बालों को सीधा या घुंघराले करने या किसी विशेष प्रकार की हेयरस्टाइल के लिए हेयर स्टाइलिंग उत्पाद का इस्तेमाल बालों पर करती हैं।

इनसे बालों को सीधे आंच मिलती है जिससे न सिर्फ उनकी नमीं खोती है बल्कि वे अधिक रूखे हो जाते हैं। ऐसे में गर्म हेय्रस्टाइलिंग उत्पादों का इस्तेमाल कम करना ही समझदारी है।

गर्भ निरोधक गोलियां

कई महिलाओं को गर्भ निरोधक गोलियों के साइड एफेक्ट के रूप में बाल झड़ने की दिक्कत होती है। इनमें एंड्रोजन हार्मोन की अधिकता होती है।

जो महिलाएं एंड्रोजन के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं उन्हें बाल झड़ने की अधिक दिक्कत होती है।

गीले बालों के प्रति लापरवाही

बाल जब पानी यानी (H2o) के संपर्क में होते हैं तो ये सबसे अधिक नाजुक होते हैं। तौलिये से बेदर्दी के साथ बाल सुखाना, गीले बालों पर अधिक कंघी करने जैसी आपकी आदत बालों के झड़ने की वजह हो सकती है।

सिर खुजलाना

समस्या चाहे डैंड्रफ की हो या कुछ और, बालों पर अधिक खुजली भी बाल झड़ने की बड़ी वजह हो सकती है। इस दौरान बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है और उनके अच्छी तरह पोषक तत्व पहुंच नहीं पाते और बाल अधिक झड़ते हैं।

विज्ञापन

शैंपू कम करते हैं

बालों को साफ नहीं रखते हैं तो अब शैंपू करने से गुरेज करना छोड़ दें। गंदे बालों में डैंड्रफ की आशंका सबसे अधिक होती है जो आगे चलकर बाल झड़ने की वजह हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें