फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान न्यूज प्रिंट लि. ने 119 अप्रैंटिस पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में फीटर, वेल्डर, मकैनिक, इलैक्ट्रिशियन और अन्य ट्रेड्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2014 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कौन-कौन से पद शामिल हैं

हिंदुस्तान न्यूज प्रिंट लि. में जिन 119 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें फीटर के 28 पद, मकैनिक के 4 पद, वेल्डर के 8 पद, इलेक्ट्रीशीयन के 16 पद, बायलर के 8 पद और अन्य पद शामिल हैं। इसके अलावा टेक्निशियन के 30 पद भी शामिल हैं।

क्या है योग्यता

इन पदों के लिए अलग अलग वर्गों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। अन‌िवार्य योग्यता के तहत आवेदन कर्ता ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से 10वीं पास की हो। इसके अलावा संबंधित ट्रेड्स में आईटीआई डिग्री प्राप्त की हो।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपने सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर पांच रुपये के स्टांप लगे लिफाफे को साधारण डाक से भेजें। आवेदन जिस पते पर भेजना है, वह पता है- सीनियर मैनेजर (एचआर एंड ईएस), हिंदुस्तान न्यूज प्रिंट लि., न्यूज प्रिंट नगर-686616, जिला-काट्टयम, केरल। और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.hnlonline.com/‎ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें