गुफाएं खुद में संकरी और रहस्यमयी होती हैं, लेकिन अगर गुफाओं में घुसना पेंचीदा और बेहद मुश्किल हो तो जाहिर तौर पर आपके होश उड़ जाएंगे।
अगर आपको किसी गुफा में खुद के शरीर को सिकोड़कर ले जाना हो और अगर इसके बावजूद भी आप मुश्किल से ही खुद के शरीर को एक गुफा के भीतर ले जा पाते हैं, तो वाकई में कहना पड़ेगा "आसां नहीं इस गुफा से निकलना, बस इतना समझ लीजिए।"
आप वीडियो में खुद देख सकते हैं कि टैक्सॉस में एक गुफा से बाहर निकलने के लिए यह व्यक्ति कितने जतन कर रहा है। कई बार की कोशिशों के बावजूद भी वह निकल नहीं पाता।
दरअसल यह एक ऐसा टेस्ट है जो बतलाता है कि आप अपने कूल्हे और छाती के आकार को कितना सिकोड़ सकते हैं और संकरी से संकरी जगह पर भी अपने शरीर को अंदर-बाहर कर सकते हैं।
आप खुद देखें वीडियों में कैसी मशक्कत कर रहे हैं ये नौजवान। (साभार: फर्स्ट टू नो)