फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी लेते हैं सेल्फी, तो जरूर पढ़िए ये खबर

Tue, 24 Mar 2015 01:22 PM IST
एजेंसी/नागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी का शौक युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के प्रयास में रविवार को दो भाइयों समेत सात युवकों की झील में डूबकर मौत हो गई। नागपुर ग्रामीण पुलिस के अनुसार कुही तालुका के मंगरूल झील में 10 युवा पिकनिक मनाने गए थे।
विज्ञापन


उनमें से सात युवक नौका में सवारी के दौरान नौका के एकतरफ जाकर सेल्फी लेने लगे। एकओर भार बढ़ने के कारण नौका पलट गई और वे झील में गिर गए। उनके तीन मित्रों ने शोर मचाया जिससे झील के पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

पुलिस ने बताया कि उस वक्त क्षेत्र में रोशनी के अभाव में युवकों का पता नहीं चल पाया। अगली सुबह काफी प्रयास के बाद युवकों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान 18 वर्षीय हर्षल अदमाने, उसके भाई 20 वर्षीय चेतन अदमाने, 18 वर्षीय गोवर्धन थोटे, 23 वर्षीय राहुल वलोडे, 24 वर्षीय राम शिवारकर, 27 वर्षीय मकसूद शेख और 21 वर्षीय अब्दुल सईद के रूप में हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें