फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे: मुजफ्फरनगर हिंसा में हो सकते हैं राजनैतिक हाथ

Wed, 11 Sep 2013 06:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आशंका जताते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर हिंसा के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि देश में 2014 के आम चुनाव के पहले और सांप्रदायिक हिंसा हो सकती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह हिंसा को राजनीतिक साजिश तब तक नहीं कह सकते जब तक उन्हें इस पर पूरी रिपोर्ट नहीं मिल जाती।
विज्ञापन


लेकिन जहां जब तक मुजफ्फरनगर दंगों पर उन्हें पूरी रिपोर्ट नहीं मिल जाती तब तक वह यह नहीं कह सकते कि हिंसा या दंगे राजनीतिक षड्यंत्र है ?

उनसे पूछा गया था कि क्या हिंसा या दंगों के पीछे किसी प्रकार की राजनीतिक षड्यंत्र हो सकती है। हिंसा में चालीस लोगों की मौत हो गई है।

शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही इस तरह की हिंसा के लिए 11 राज्यों को चेतावनी जारी कर चुकी है। उनसे सावधान रहने को कहा गया है।

दंगों के पीछे उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को जिम्मेदार ठहराने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति वहां धीरे धीरे सुधर रही है। कर्फ्यू में ढील दी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें