फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी इफेक्टः रूठे आडवाणी को मनाने पहुंचे राजनाथ

Wed, 11 Sep 2013 05:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की कवायद के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मनाने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में आडवाणी को मनाने के लिए बुधवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह उनसे मिलने पहुंचे।

आडवाणी प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं और संसदीय बोर्ड की बैठक की तारीख लीक होने से भी खफा हैं।

भाजपा और आरएसएस की दिल्ली में चली दो दिन की बैठक में मोदी को जल्द ही पीएम उम्मीदवार घोषित करने का फैसला होने की बातें सामने आई थी।

इस बैठक में संघ ने भाजपा को अपना फैसला सुना दिया था। बताया जा रहा है कि 13 सितंबर को भाजपा संसदीय दल की बैठक में मोदी के नाम का ऐलान हो सकता है।

हालांकि, नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे आडवाणी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज भी संघ से बैठक के दौरान नरम नजर आए थे, लेकिन इसके बाद आडवाणी को मानने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले गोवा में भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में मोदी को भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने के विरोध में लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया था।
विज्ञापन


ऐसी खबरें भी थी कि आडवाणी, सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी ने विधानसभा चुनावों से पहले मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का विरोध किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें