पाकिस्तानी सैनिकों के हमले के बाद नियंत्रण रेखा पर पैदा हुए तनाव को लेकर पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर भी छिड़ गई है। गौरतलब है कि वॉशिंगटन में आयोजित एशिया सोसाइटी की एक बैठक में हिना रब्बानी खार ने कहा कि हम सीमा रेखा पर तीन घटनाएं देख चुके हैं। हमें लग रहा है कि सीमा के उस पार का देश युद्ध चाहता है।
खार ने कहा कि भारत में जिस तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, वह निराश करने वाली है। ऐसा लग रहा है कि वहां के राजनेताओं में आक्रामक बयानबाजी के लिए होड़ लगी है। खार ने कहा कि अगर पाकिस्तान में कोई दूसरी सरकार होती तो भारत को उसी सुर में जवाब दे सकती थी, लेकिन उनकी सरकार ऐसा नहीं करेगी। खार ने भारत पर युद्ध भड़काने के प्रयास का आरोप लगाया।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हिना के बयान पर लोगों ने जमकर चुटकी ली है।
:- हमें हिना रब्बानी खार के बयान का मुकाबला दिग्विजय सिंह को विदेश मंत्री बनाकर करना चाहिए।
- अभिनव आकाश
:- हिना रब्बानी खार के पास दोनों के बीच दोस्ताना संबंध बनाने की क्षमता ही नहीं है। पाकिस्तान के दूसरे लोगों की तरह हिना भी जहरीले बयान देती हैं।
- तसलीमा नसरीन
:- हिना रब्बानी खार 'ब्यूटी विदाउट ब्रेन' का एक बेहतरीन उदाहरण है।
- ओपन सरकिट
:- क्या हिना भट्ट कैंप की फिल्म मर्डर-4 में काम करेंगी।
- दिव्या
:- एकता अपनी आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' में हीरोइन के लिए हिना रब्बानी खार को लेने की सोच रही हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह फिल्म रीलीज होने से पहले ही सुपरहिट हो जाएगी।
- पाखी शुक्ला
:- हिना रब्बानी खार, तुम्हें बस ऐसी ही मूर्खता और अज्ञानता दिखाने की जरूरत है, हमें 'बिग बॉस 7' में आपका दिल से स्वागत करेंगे।
- सुभादीप भट्टाचार्य
:- प्लीज दिग्गी राजा को हमारा विदेश मंत्री बना दीजिए। उनके अंदर हिना रब्बानी खार की तरह बकवास बातें करने की अच्छी योग्यता है।
- आकाश गौतम
:- पाकिस्तान के मुद्दे पर हिना रब्बानी खार से चर्चा करने के लिए इमरान हाशमी को भारत का विदेश मंत्री बनाया जाना चाहिए।
- सुमित सिद्धार्थ