फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर कौए ने मारी चोंच, भेज दिया मौत का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधविश्वास के फेर में पड़ना कभी-कभी कितने विषम हालात पैदा कर सकता है, इसकी बानगी देखने को मिली चोलापुर क्षेत्र के पूरेधुसाह गांव में। गांव के एक व्यक्ति ने अपशकुन टालने के लिए अपनी पत्नी की मौत की झूठी सूचना उसके मायके वालों को दे दी।
विज्ञापन


इससे घबराए मायके वालों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि दामाद ने उनकी बेटी को मार डाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पता चला कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। मामला सिर्फ ये था कि पत्नी के सिर पर कौए ने चोंच मार दी थी। घटना की चर्चा इलाके के लोग चटखारे लेकर कर रहे हैं।

पूरेधुसाह गांव निवासी रामदौर प्रजापति की पत्नी सावित्री देवी मंगलवार को धूप ले रही थीं। इसी दौरान उनके सिर पर एक कौआ आकर बैठा और उसने चोंच मार दी। इससे अंधविश्वासी रामदौर घबरा गया। किसी ने उसे बताया था कि कौआ सिर पर चोंच मारे तो अपशकुन होता है।
विज्ञापन


ऐसे में जिसके सिर पर चोंच मारी गई है, उसकी मौत की सूचना उसके अपनों को दे दी जाए तो वह सुरक्षित रहेगा। लोक में मान्यता यह भी है कि ऐसे व्यक्ति के नाम पर कोई आंसू बहा दे तो बला टल जाती है।
विज्ञापन

मौत की खबर से बदहवास हुए परिजन

रामदौर ने इस सुनी-सुनाई बात पर यकीन करते हुए ऐसा ही किया। उसने बिना देरी सावित्री के चौबुर क्षेत्र के कौआपुर में उसके मायके वालों को फोन कर कहा कि उनकी बेटी की मौत हो गई है।

अचानक भली-चंगी बेटी की मौत की खबर सुनते ही मायके वाले बदहवास हो गए। उन्हें लगा कि दामाद ने उनकी बेटी को मार डाला है और अब शवदाह करने जा रहा है।

आननफानन में उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई। सूचना पाकर चोलापुर पुलिस पहले बाबतपुर घाट स्थित शवदाह स्थल पहुंची और रोमदौर को खोजना शुरू किया।

यहां कुछ पता न चला तो पुलिस पूरेधुसाह गांव पहुंची। यहां रामदौर से पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि एक कौए की करतूत ने इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया। पुलिस ने रामदौर को अंधविश्वास छोड़ने और जमाने के साथ चलने की नसीहत दी और लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें