फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर फेंके पत्थर

Thu, 01 Jan 2015 09:06 AM IST
झांसी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर पद्म विभूषण मेजर ध्यानचंद के समाधि स्थल हीरोज ग्राउंड में बीती रात शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने मैदान में लगे गोल पोस्ट व बैंच उखाड़ दीं।
विज्ञापन


साथ ही दद्दा ध्यानचंद की समाधि पर लगी प्रतिमा पर भी पत्थर फेंके। इससे प्रतिमा को मामूली नुकसान हुआ। इस घटना को लेकर खेल प्रेमियों में गहरा आक्रोश है।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के न्यू राय गंज स्थित हीरोज ग्राउंड को दद्दा ध्यानचंद के खेल के मैदान के नाम से जाना जाता है। यह वह जगह है, जहां ध्यानचंद हॉकी की प्रैक्टिस किया करते थे।

ध्यानचंद के मरणोपरांत उनकी समाधि भी इसी स्थान पर बनाई गई थी, जिसके ऊपर उनकी प्रतिमा लगी हुई है। मंगलवार / बुधवार की रात में शराबियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


पहले ध्यानचंद की प्रतिमा के निकट बैठकर शराब पी। इसकी गवाही यहां पड़ी खाली बोतलें दे रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने मैदान में लगे दो गोल पोस्ट के साथ-साथ तीन-चार बैंच भी उखाड़ दीं।

उन्होंने दद्दा की प्रतिमा पर भी पत्थर फेंके। इससे एक-दो स्थानों पर प्रतिमा को नुकसान हुआ है। सुबह इसकी खबर लगने पर खेल प्रेमियों में रोष फैल गया। मेजर ध्यानचंद के पोते संजीव ने घटना की सूचना सीपरी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और उत्पात मचाने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें