फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 2014 के 14 सबसे VIRAL VIDEOS

Thu, 01 Jan 2015 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2014 में काफी वीडियो वायरल हुए। इनमें कुछ गुदगुदाने वाले वीडियो भी शामिल हैं और कुछ सवाल खड़े करने वाले भी। लाखों बार इन वीडियो को देखा गया, पसंद किया गया और शेयर भी किया गया।
विज्ञापन


देश में हो रही स्मार्टफोन क्रांति ने अभिव्यक्ति की आजादी को मानो पंख दे दिए और लोगों सोशल साइटों पर इन वीडियो को बहुत शेयर किया।

इन वायरल वीडियो के कारण कुछ लोगों ने यूट्यूब आदि से पैसा भी कमाया। इनमें से कुछ वीडियो प्लान करके बनाए गए और कुछ अपने आप बन गए।

आप भी देखिए 2014 के ऐसे 14 वीडियो जिन्हें भारत में काफी पसंद किया गया।

1. नाम मत लो सेक्स का

14 जुलाई को अपलोड किया गया ये वीडियो देखते ही देखते इतना शेयर किया गया कि वायरल हो गया। East India Comedy नाम के यबट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को 2,657,842 बार देखा जा चुका है।



2. ये कंडोम कहां मिलेगा?

Video Daddy नाम के यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को 11 जुलाई को जारी किया था। अभी तक इसे 4,459,561 बार देखा जा चुका है। वीडियो में एक लड़की कंडोम ढूंढती दिख रही है।
विज्ञापन




3. लैंबोर्घिनी को ठोक दिया

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुए एक एक्सीडेंट का वीडियो भी काफी चर्चा में रहा। एक लैंबोर्घिनी मालिक ने गाड़ी वैलेट पार्किंग के लिए दी तो क्या हुआ? अरे जनाब ये वीडियो तो देखिए-



4. जब बतियाए भारत-पाक के युवा

AIB द्वारा यूट्यूब पर जारी किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया गया। 15 अगस्त से अभी तक इसे 1,379,494 बार देखा जा चुका है।



5. आई एम नॉट ए वुमैन

East India Comedy ने इस वीडियो को 11 अगस्त को जारी किया था। अभी तक इसे 539,503 बार देखा जा चुका है।



6. कैसी होती हैं दिल्ली की लड़कियां?

BeingIndian नाम के यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को 12 अगस्त में अपलोड किया गया था। इस वीडियो को काट में दिल्ली की लड़कियों ने खुद भी एक वीडियो बना दिया था। अभी तक इसे 2,116,508 बार देखा जा चुका है।



7. आइस बकेट चैलेंज या पानी की बर्बादी?

Teen Pathar नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक 729,563 बार देखा जा चुका है। ये वीडिये आइस बकेट चैलेंज के नाम पर पानी बर्बाद करने पर बनाया गया था।



8. थप्पड़ मारने के लिए शुक्रिया

Pulp Reels नाम के यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को एक सितंबर को अपलोड किया था। अभी तक 921,801 बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। ये वीडियो छेड़खानी पर बनाया गया था।



9. सोशल एक्सपेरीमेंट का पोस्टमार्टम

TheViralFeverVideos द्वारा इसे 10 सिंतबर को जारी किया गया था। सोशल एक्सपेरीमेंट पर बने इस वीडियो को अभी तक 891,154 बार देखा जा चुका है।



10. पब्लिक में क्या नहीं करती महिलाएं

Old Delhi Films ने 18 सितंबर को ये वीडियो जारी किया था। 90,636 बार इस वीडियो को देखा गया। इस वीडियो की काफी प्रशंसा भी हुई।



11. वीडियो भी पहले बफर होता है यार

5,246,123 बार देखा जा चुका ये वीडियो यूं तो नेस्कैफे का विज्ञापन है लेकिन इसे इतना पसंद किया गया कि ये वायरल हो गया। आप बी देखिए-



12. मां के हाथ का खाना

लोग अपने घर पर बने मां के हाथ के खाने को इतना मिस करते हैं कि इस थीम पर बना फॉर्चून का ये विज्ञापन भी वायरल हो गया। अबी तक इसे 1,369,788 बार देखा जा चुका है।



13. पति के कारण बनी मैं वेश्या

24 नवंबर को जारी किया गया ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। Mission Sharing Knowledge नाम के यूट्यूब चैनल से जारी किए गए इस वीडियो को अभी तक 1,658,301 बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन




14. लड़कियों को कमजोर मत समझिए

PuraniDiliTalkies द्वारा 6 दिसंबर को जारी किए गए इस वीडियो को अभी तक 3,154,035 बार देखा जा चुका है। आफ भी देखिए-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें