फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

Sat, 29 Mar 2014 08:39 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र आंध्र प्रदेश का मलकागिरि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां कुल 29 लाख 53 हजार 915 मतदाता हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सबसे छोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र लक्षद्वीप है, जहां मात्र 47,972 मतदाता हैं।

चुनाव आयोग के रिकार्ड के अनुसार देश के 5 बडे़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल एक करोड़ 16 लाख 31 हजार 249 मतदाता हैं, जबकि पांच सबसे छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 7 लाख 56 हजार 820 मतदाता हैं।

देश के पांच सबसे बडे़ लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में मलकागिरि के अलावा उतर प्रदेश का गाजियाबाद (22,63,961), कर्नाटक का उत्तर बंगलूरू (22,29,063), उत्तर प्रदेश का उन्नाव (21,10,283), तथा उत्तर-पश्चिम दिल्ली (20,93,922) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सबसे छोटे लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में लक्षद्वीप के बाद दमन एवं दीव (1,02,260), जम्मू-कश्मीर का लद्दाख (1,90,943), दादर एवं नगर हवेली (1,83,783) तथा अंडमान निकोबार द्वीप (2,57,856) शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें