फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का आरोपी बोला, मुझे नहीं है कोई अफसोस

Wed, 19 Dec 2012 12:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस में रविवार की रात पैरामेडिकल छात्रा से गैंगरेप के मुख्य आरोपी राम सिंह ने कहा है कि उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित छात्रा सफदरजंग अस्पताल में अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक अब भी वो वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टरों ने बताया छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मंगलवार को उसकी हालत में सुधार हुआ था लेकिन शाम को उसकी स्थिति में गिरावट आई।  
विज्ञापन


सफदरजंग के डॉक्टरों ने बताया कि उसे अब भी वेंटिलेटर की जरूरत है। उसका पल्स रेट ज्यादा है और प्लेटलेट्स भी कम हैं। उन्होंने बताया कि लड़की का ब्लडप्रेशर भी गिरा हुआ है।

रेप के पहले आरोपियों ने की थी लूट
मीडिया रिपार्टों के मुताबित, रविवार की रात गैंगरेप से पहले आरोपी बस ड्राइवर राम सिंह ने राम आधार नामक व्यक्ति को अपनी बस में लिफ्ट देकर उसका सारा सामान लूट लिया था।

पुलिस की पूछताछ में राम सिंह ने कहा की उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के साथ बलात्कार करने से पहले छह आरोपियों ने जमकर शराब पी थी।

आरोपी राम सिंह ने बताया कि वह एक मस्ती करने निकले थे और एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। राम सिंह से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसको तब गुस्सा ज्यादा आया जब लड़की ने उसके हाथों में अपने दांतों से काट लिया।
विज्ञापन


राम सिंह ने बताया कि लड़की ने अपना बचाव करते हुए राम सिंह के हाथों में काट लिया। इसके बाद राम सिंह को अपने गुस्से पर काबू नहीं रहा और उसने लड़की को उसके दोस्त के साथ गाड़ी से नीचे फेंक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें