अजूबे हर जगह होते हैं। फिर चाहे वो बड़े हों या छोटे। ऐसे ही दुनिया के सबसे छोटे अजूबे जब एक साथ मंच पर आए तो सनसनी फैल गई। हम बात कर रहे हैं गिनीज बुक रिकार्ड्स में दर्ज सबसे छोटे कद के लोगों की। बुक में नाम शामिल करा चुके दुनिया के सबसे छोटे पुरुष चंद्र बहादुर डांगी और सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने एक मंच पर आने का रिकॉर्ड बनाया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के वर्ष 2013 के संस्करण के फोटो सेशन में ये दोनों व्यक्तियों ने एक मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई।
कुछ रोचक रिकॉर्ड्स और भी दुनिया के सामने आए जिनके बारे में लोग जानना पसंद करते है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही छुटकुओं के रोचक रिकार्ड के बारे में
नाम : चंद्र बहादुर डांगी
कद : 21.5 इंच
उम्र : 72 वर्ष
निवासी : नेपाल
रिकॉर्ड : दुनिया के सबसे छोटे कद के जीवित पुरुष होने का और गिनीज बुक के 57 सालों के इतिहास में सबसे छोटे कद का इंसान होने का।
नाम : ज्योति आमगे
कद : 24.7 इंच
उम्र : 18 वर्ष
निवासी : नागपुर, महाराष्ट्र
रिकॉर्ड : दुनिया में सबसे छोटे कद की जीवित महिला होने का और 2009 में दुनिया की सबसे छोटी टीनएजर का खिताब ।
नाम : आदित्य रोमियो देव
कद : 33 इंच
उम्र : 24 वर्ष
निवासी : पंजाब
खिताब : दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर
नाम : अजय कुमार उर्फ गिनीज पकरू
कद : 30 इंच
उम्र : 38 वर्ष
निवासी : कोट्टयम, केरल
खिताब : दुनिया के सबसे छोटे अभिनेता
नाम : गुल मोहम्मद
कद : 22.44 इंच
उम्र : 40 वर्ष
निवासी : दिल्ली
खिताब : गिनीज बुक में दर्ज दुनिया के पहले सबसे छोटे व्यक्ति। 1997 में गुल मोहमम्मद का निधन हो गया।