फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दवान धमाके में चौथी गिरफ्तारी

Tue, 07 Oct 2014 08:37 PM IST
एजेंसी/कोलकाता/बर्दवान
विज्ञापन
विज्ञापन
2 अक्तूबर को बर्दवान जिले के एक फ्लैट में हुए धमाके में घायल तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए सीआईडी ने इस मामले में चौथी गिरफ्तारी कर ली है।
विज्ञापन


गिरफ्तार चौथा संदिग्ध मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और फिलहाल बर्दवान मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। जांच एजेंसी को अब इस मामले में दो अन्य संदिग्धों की तलाश है।

सीआईडी सूत्रों का कहना है कि दो संदिग्धों कौसर और अब्दुल कलाम की तलाश में अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को गिरफ्तार हसन से पूछताछ के आधार पर संदिग्धों का स्केच वर्धमान और आसपास की पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार राजीरा बीवी शकील अहमद की पत्नी है जो विस्फोट में मारा गया था। पुलिस हसन चौधरी के मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। इस सिलसिले में दो महिलाएं भी गिरफ्तार हो चुकी हैं।
विज्ञापन

 
खगरागढ़ के जिस घर में विस्फोट हुआ था, वहां कौसर नियमित आता-जाता था। सीआईडी को मंगलकोट निवासी अब्दुल कलाम की भी तलाश है।

धमाके के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद किया। सीआईडी अधिकारी के मुताबिक, मोबाइल से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले, जेहाद और मॉड्यूल प्रशिक्षण के वीडियो क्लिप भी मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें