फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM का कोई भी बटन दबाओ, वोट बीजेपी को!

Thu, 03 Apr 2014 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाम के जोरहाट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी सामने आने से हंगामा खड़ा हो गया है। इन मशीनों की गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर प्रमुख विपक्षी दल मैदान में आ गए हैं।
विज्ञापन


ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी को लेकर जोरहाट लोकसभा के डिप्टी कमिश्नर विशाल वसंत सोलंकी ने टीओआई को बताया कि कुछ मशीनों में गड़बड़ी सामने आने से अब सारी मशीनें उनकी कस्टडी में हैं।

मशीनों की यह गड़बड़ी चुनाव आयोग की मॉक टेस्ट वोटिंग के दौरान सामने आई है। सोलंकी के अनुसार अब इन मशीनों की दो स्तरीय जांच मशीन बनाने वाली कंपनी के इंजीनियरों से कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोई भी बटन दबाओ, वोट बीजेपी को?

जानकारी के अनुसार मंगलवार को असम चुनाव आयोग ने चुनाव के तैयारियों को पुख्ता बनाते हुए मॉक वोटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मॉक वोटिंग में पाया गया कि कुछ मशीनों में कोई भी बटन दबाने पर बीजेपी को वोट जा रहा है।

मशीनों के इस गड़बड़ी से बीजेपी को फायदा मिलने की खबर से जोरहाट के कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा खड़ा किया और बीजेपी व उसके सहयोगी दलों पर जमकर हमला बोला।

गौरतलब है कि जोरहाट में प्रथम चरण यानी 7 अप्रैल को ही मतदान होने हैं। वोटिंग की डेट नजदीक आने से यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।

कहां से आएंगी दूसरी मशीनें?

मामले पर राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त विजेंद्र का कहना है कि जारहाट में एक ईवीएम मशीन में गड़बड़ी पाई गई है। उनका कहना कि सभी वोटिंग बूथों में जाने वाली मशीनें सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के सामने टेस्ट की जाती हैं और उन्हीं लोगों के बंद भी की जाती हैं।

खराब मशीनों के लेकर उनका कहना है कि कोई भी खराब मशीन किसी भी पोलिंग बूथ में नहीं भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभी सारी मशीनें एक डिप्टी कमिश्नर की देख-रेख में हैं। चुनाव के दौरान इन मशीनों को एक मजबूत कमरों में रखा जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ने की शिकायत

वहीं मशीनों में खराबी के मामले में धांधली की आशंका को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव रंजन बोरा ने भारतीय चुनाव आयोग पर शिकायत की है।

शिकायत में प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि आयोग जोरहाट ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की मशीनों की जांच कराए।

नेताओं के शिकायत के माध्यम से अरोप लगया कि यह मॉक टेस्‍ट किसी-किसी लोक सभा सीट पर ही किया गया है। उनका कहना है कि मॉक टेस्ट से यह बात सामने आई है कि कोई कांग्रेस के निशान का बटन दबाता है तो वोट बीजेपी के पक्ष में जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें