फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग के फाइनल राउंड में धोनी, एक दो दिन में लगाएंगे छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की ख्वाहिश अब बस पूरी होने ही वाली है। उन्हें एक-दो दिन में ही पैराजंपिग का मौका मिल सकता है। इसकी तैयारी फाइनल राउंड में पहुंच चुकी है। उन्होंने गुरुवार को पैराशूट बांधकर हवाई जहाज में घुमाया।
विज्ञापन


उन्होंने आसमान से धरती का नजारा देखा। इस तरह उन्हें पैरा जंपिंग के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। ग्राउंड ट्रेनिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

एहतियात के दौर पर एमएस को दो पैराशूट बांधे गए। एक छलांग लगाने के लिए। दूसरा रिजर्व। अगर पहले में कुछ गड़बड़ हो जाए तो दूसरा काम आ जाए। सेना धोनी की ट्रेनिंग में कोई जोखिम नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई जहाज से नीचे देखने को कहा

उन्हें हवाई जहाज से नीचे देखने के लिए कहा गया। उनसे पूछा गया कि कैसा लग रहा है? एक इंस्ट्रक्टर इस दौरान उनके चेहरे को पढ़ता रहा?
इस तरह मालूम किया गया कि उनके मन में किसी तरह की हिचक या डर तो नहीं है।

इसी दौरान उन्हें पैरा जंपिग के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि हवाई जहाज से जंप लगाते समय क्या क्या सावधानी बरतनी है? सबसे अहम यह है कि नीचे उतरते समय शरीर का संतुलन बनाए रखना है।

ट्रेनिंग के बाद धोनी ने थोड़ा आराम किया। शाम को फिर सैनिकों के साथ वालीबाल खेलने मैदान में पहुंच गए। यहां करीब दो घंटे तक जमकर पसीना बहाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें