फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गायक ने 4 परिजनों संग की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से परेशान भोजपुरी गायक विकास राय ने परिवार के चार सदस्यों के साथ खुदकुशी कर ली। इसके अलावा गायक का छोटा भाई  गंभीर हालत में बिहार के रोहतास जिले स्थित एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


डीआईजी रेंज मोहम्मद रहमान ने शुक्रवार को बताया कि भोजपुरी गायक विकास राय (18), उसके पिता संतोष कुमार राय (50), मां सुनीता देवी (40), छोटा भाई विशाल (16) और बहन ब्यूटी कुमारी (15) मृत पाए गए और विकास का छोटा भाई रवि (12) रोहतास के नारायणी हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती है।

विकास उभरता हुआ गायक था, उसे गायकी के क्षेत्र में स्थापित करने के लिए उसके पिता संतोष ने अपनी जमीन, घर और वाहन तक बेच दिए थे। इस कारण परिवार आर्थिक तंगी का शिकार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक बनाने के लिए पिता ने बेच दी थी सारी संपति

रोहतास के पुलिस अधीक्षक शिवदीप वामनराव लांडे ने बताया कि गायक और उसके परिवार का शव शुक्रवार सुबह रोहतास जिले के देहरी थाना क्षेत्र के लाला कॉलोनी स्थित उसके घर पर पाया गया।

लांडे के मुताबिक कमरे में शव के पास मिठाई और जहरीला पदार्थ पाया गया है, जिसे पेय पदार्थ के साथ मिलाकर पिया गया होगा। पुलिस ने सारी चीजों का सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें