पत्रकारिता में करिअर बनाने का सुनहरा मौका है। मीडिया के क्षेत्र में रिसर्च और ट्रेनिंग के लिए फेमस इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन ने विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन पांच क्षेत्रों में पीजी डिप्लोमा करवाने जा रहा है।
1 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स इन जर्नलिज्म (इंग्लिश)- (169 सीटें)- यह कोर्स इंस्टीट्यूट के नई दिल्ली, ओडिशा, मिजोरम, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और केरल स्थित केंद्रों में करवाया जाएगा। 2 पीजी डिप्लोमा कोर्स इन जर्नलिज्म (हिंदी)- (62 सीटें)- यह कोर्स नई दिल्ली में करवाया जाएगा।
ये रखी गई है योग्यता
3 पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म- (48 सीटें)- यह कोर्स नई दिल्ली में करवाया जाएगा। 4 पीजी डिप्लोमा कोर्स इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन- (70 सीटें) यह कोर्स नई दिल्ली में करवाया जाएगा। 5 पीजी डिप्लोमा कोर्स इन जर्नलिज्म (ओडिया)- (23 सीटें)- यह कोर्स ओडिशा में करवाया जाएगा।
सभी कोर्स में पांच-पांच सीटें एनआरआई कैंडीडेट के लिए रखी गई हैं। आरक्षित वर्ग के लिए भी नियमानुसार सीटें रखी गई हैं। सभी कोर्स के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है। आयु सीमा के तौर पर आवेदक का जन्म 1 अगस्त 1990 या इसके बाद का होना चाहिए।
इस तरह करें आवदेन
एंट्रेंस एग्जाम 31 मई 2015 को चुनिंदा केंद्रों पर लिया जाएगा। वहीं ओडिया जर्नलिज्म कोर्स के लिए एग्जाम 1 जून 2015 को लिया जाएगा। जून के पहले या दूसरे सप्ताह में एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जून के अंतिम सप्ताह में टेस्ट में सफल आवेदकों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत 1200 और आरक्षित वर्ग के लिए 1100 रुपए निर्धारित की गई है। आप आवेदन फॉर्म डाक के जरिए भी मंगवा सकते हैं। वहीं आप www.iimc.gov.in बेवसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके उसके साथ निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट लगाएं। आवेदन फॉर्म 10 मार्च से उपलब्ध हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मई 2015 है।