फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.5 लाख की साइकिल पर सीएम अखिलेश

Tue, 07 Jan 2014 12:08 PM IST
दीपक जैन/अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद जब ‘समाजवादी’ साइकिल चली तो सीधे 4.5 लाख रुपए की मर्सडीज साइकिल।
विज्ञापन


जी हां, साइकिल मैराथन में रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस साइकिल से शिकोहाबाद से सैफई का सफर तय किया उसकी कीमत कंपनी का नाम देखकर ही अंदाज लगाया जा सकता है। किसान और गरीबों की साइकिल से बहुत अलग और खास थी।

शिकोहाबाद के रामलीला मैदान से जब छह हजार से अधिक युवाओं को मुख्यमंत्री ने मैराथन के लिए रवाना किया तब उन्होंने साइकिल को गरीब और किसानों का साथी बताया था।
विज्ञापन


कार और बाइक की रफ्तार की तरह हाईवे पर हवा से बातें करते हुए मुख्यमंत्री की साइकिल ने जब रफ्तार पकड़ी तब हर कोई परेशान दिखा कि आखिर सीएम की साइकिल में ऐसा क्या था जो वह सबको पीछे छोड़ती जा रही है।
विज्ञापन


जानकारों ने उस वक्त साइकिल की स्पीड को 40 किमी प्रति घंटा से भी अधिक आंका था। दरअसल जिस साइकिल पर ‘अखिलेश भइया’ सवार थे वह दुनिया की नामी कंपनी मर्सडीज की थी।

पढ़ें, यूपी के टीपू पर भी चढ़ा केजरीवाल का रंग!

ब्रांड लोगो के साथ साइकिल का वजन साढ़े पंद्रह किलो है। खास एल्युमीनियम के फ्रेम में 26 इंच के पहिए दिए गए हैं। हाइड्रोलिक शिनानो डिस्क ब्रेक है।

आगे पीछे एलईडी लाइट हैं और डायनेमो भी लगाया गया है। छह गीयर वाली यह साइकिल हरेक गीयर पर तेज रफ्तार पकड़ती है।

वैसे इस कंपनी की साइकिल की भारत में कीमत 1 लाख 56 हजार से लेकर छह लाख तक है। यह चार से छह गीयर में आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें