फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैनपुरी में गुंडागर्दी हुई तो आप कार्यकर्ता देंगे सपा को जवाब'

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के सामने पूर्व पीसीएस अधिकारी बाबा हरदेव सिंह को मैदान में उतारने के बाद आप ने बुधवार को मैनपुरी में चुनावी बिगुल फूंक दिया।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और प्रत्याशी बाबा हरदेव सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई में, आप का सहयोग करने की अपील की।

'मुलायम का पर‌िवार ही पार्टी है'

किशनी के गांधी पार्क और कुसमरा के रामलीला मैदान की सभाओं में संजय सिंह ने कहा कि लोहिया के लिए उनकी पार्टी ही परिवार थी लेकिन मुलायम सिंह यादव के लिए परिवार ही उनकी पार्टी है।

ब्लॉक प्रमुख से लेकर सांसद तक का पद को उनके परिवार का सदस्य नहीं छोड़ना चाहता।

प्रदेश के आईजी और डीआईजी सपा नेताओं के पैर छू रहे हैं। मैनपुरी में सपा ने गुंडागर्दी की तो प्रदेश भर के आप कार्यकर्ता यहां जवाब देने को आएंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम और मोदी दंगों की राजनीति कर रहे हैं तो कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी है।
विज्ञापन

मुलायम का खु‌द का क्षेत्र व‌िकास से दूर!

बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि वह विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में आए हैं, अब यहां के लोगों को तय करना है कि परिवारवाद चाहिए या विकास। प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि सपा के राज में आम आदमी त्रस्त है।

पूर्व डीआईजी सतीश चंद्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह का क्षेत्र होने के बाद भी यहां सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। किशनी में बिजनेश यादव की अध्यक्षता में हुई सभा को पुष्पेंद्र सिंह यादव, अवधेश यादव, सौरभ यादव, राजवीर जाटव आदि ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें