इन दिनों बॉलीवुड गलियारों शाहरुख की बेटी के सलमान प्रेम पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
*क्या रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी की तारीख तय हो गई है, वेलेंटाइन डे यानी 14 जनवरी? चर्चा यही है। बताया जा रहा है कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में यह जोड़ा सात फेरे लेगा और बॉलीवुड के तमाम हाई प्रोफाइल चेहरे वहां मौजूद रहेंगे। शादी की तैयारियां जोरों पर बताई जा रही हैं और कहा जा रहा है कि रानी ने जोधपुर का एक चक्कर भी लगा लिया है कि उन्हें वहां कैसी व्यवस्थाएं चाहिए। बस, आधिकारिक घोषणा का इंतजार कीजिए।
*शाहरुख खान और सलमान खान की प्रतिद्वंद्विता जग-जाहिर है, लेकिन उनके परिवारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। शाहरुख की बेटी सुहाना सलमान की फैन हैं और उन्होंने पिता से ‘जय हो’ देखने की जिद की। शाहरुख ने डायरेक्टर सोहेल खान को फोन किया और कहा कि मन्नत में फिल्म के शो का आयोजन करें! फिर किस बात की देर थी। हालांकि यह पता नहीं चला है कि शाहरुख ने फिल्म देखी या नहीं।
*आमिर खान के टीवी शो ‘सत्यमेव जयते-2’ के प्रसारण की तारीख तय हो गई है, 2 मार्च। 26 जनवरी से इसके प्रोमो भी दिखाए जाने लगे हैं। इस बार भी आमिर पहले की तरह ज्वलंत मुद्दों को लाएंगे। हां, महिलाओं पर अत्याचार और उनकी सुरक्षा के सवाल केंद्र में रहेंगे। वैसे चर्चा है कि इस बार आमिर सीधी 12 कड़ियां प्रसारित करने के बजाय कुछ महीनों के अंतराल में छह-छह कड़ियां पेश करेंगे। हकीकत जल्द ही सामने आ जाएगी।