फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉसगिरी दिखाने में कामयाब रही अक्षय की 'बॉस'

Fri, 18 Oct 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार की फिल्म 'बॉस' की ओपनिंग शानदार रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अक्षय कुमार के कैरियर की पहली फिल्म बनकर उभरी है जिसने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन


ये भी बताया जा रहा है ये कलेक्शन 'राउड़ी राठौर' के पहले दिन की कमाई से भी बड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक, 'बॉस' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

जबकि राउड़ी राठौर ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ के आसपास कमाए थे। हालांकि गुरूवार को कलेक्शन डाउन हुए हैं। वैसे फिल्म हिट रहेगी या फ्लॉप ये आंकड़े वीकेंड के बाद ही तय हो सकेंगे।
विज्ञापन


ईद की छुट्टी का भी फायदा फिल्म को मिला है। लेकिन ट्रेड पंडितों के मुताबित पहले दिन फिल्म की कमाई 20 करोड़ के आसपास होने की उम्मीद थी इस हिसाब से कलेक्शन कम ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें