फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलदार निकला चोर, सामान वापस कर गले से लगाया

Mon, 25 May 2015 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में पैसे निकालने गए शख्स को लूटने आए लूटेरे जो हैरान करने वाली दिलेरी दिखाई है। 23 साल के लेवी डे नाम के शख्स की गरीबी देख लुटेरे दिल पसीज गया। लुटेरे से शख्स के लूटे हुए पैसे और उसका मोबाइल फोन वापस किया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन


मिरर ऑनलाइन के मुताबिक, बंदूक की नोकपर लेकर लगातार चार एटीएम लूटने वाले लूटेरे एक और एटीएम में जाकर जब वहां मौजूद युवक को डराकर उसका एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया।

इस युवक के एटीएम कार्ड से लुटेरे दूसरे एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की तो वहां पैसे नहीं निकले क्योंकि उस युवक के अकाउंट में बैलेंस ही नहीं था। इसके बाद उस लुटेरे को युवक से कार्ड छीनने से पर काफी दुःख हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर बोला कि तुम तो मुझसे भी गरीब हो

एटीएम से पैसे न निकलने से परेशान लुटेरा वापस युवक के पास गया और उसका कार्ड और फोन वापस कर उससे जबरन कार्ड छीनने के लिए माफी मांगी और युवक को गले से लगा लिया।

वहीं लुटेरे की इस दिलेरी का गवाह बने युवक का कहना है कि वह जब एटीएम में अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर रहा था तभी एक चोर आया और सामने बंदूक तानकर उसका मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन ले गया। लेकिन कुछ ही देर बाद आकर उसने उसका समान वापस कर दिया इस काम के लिए उससे माफी भी मांगी।

उसने बताया कि उसने लुटेरे ने कहा कि भाई तुम तो मुझसे भी ज्यादा गरीब हो। हालांकि इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस को उस चोर की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है जिसमें वह कई एटीएम में जाकर पैसे निकालने की कोशिश कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें