फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की से घुसा हॉस्टल में और की वारदात

Mon, 09 Sep 2013 04:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल के एक हॉस्टल में एक युवक अचानक एक लड़की के कमरे में घुस आया और उस पर ताबड़तोड़ वार करने के बाद बहुत आराम से भाग गया।
विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब 11.45 बजे की है। जब बीएचईएल टाउनशिप स्थित त्रिवेणी गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे की खिड़की तोड़कर आरोपी अंदर आ गया। उस समय लड़की सो रही थी। युवक ने कमरे में घुसते ही लड़की के माथे पर टेबल दे मारी और लगातार उसके चेहरे पर कई वार किए।

लड़की ने जब किसी तरह अलार्म बजाया तो आरोपी वहां से भाग गया।

अलार्म सुनकर हॉस्टल की दूसरी लड़कियां कमरे में आईं और लड़की को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके जबड़े, नाक के आसपास गंभीर चोटें आई हैं और माथे पर भी टांके लगे हैं।
विज्ञापन


आरोपी युवक की पहचान भी नहीं हो सकी है और न ही घटना के कारण का कुछ पता चला है। आरोपी युवक के खिलाफ गोविंदपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता 25 वर्षीय अर्चना सिंह गोरखपुर की रहने वाली हैं और एमटेक करने के साथ-साथ एक निजी फर्म में काम भी कर रही हैं। वह हॉस्टल के कमरा नंबर पांच में रहती थीं।

हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद से हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। यहां रहने वाली अन्य लड़कियां भी गुस्से में हैं और उन्होंने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

लड़कियों का कहना है कि यहां पर सुरक्षा के मामले में लापरवाही बरती जाती है। जब भी उन्होंने इस बारे में शिकायत की तो उल्टे लड़कियों के ही चरित्र पर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन


एक गार्ड, एक सीसीटीवी से चल रहा काम
इस हॉस्टल के 62 कमरों में 95 लड़कियां रहती हैं। हर कमरे में एक रसोई, टॉयलेट है और एक गैलेरी जुड़ी हुई है।

हॉस्टल की सुरक्षा के लिए केवल एक गार्ड ही तैनात है और एक ही सीसीटीवी कैमरा है जो लड़कियों के आने जाने पर नजर रखने के लिए लगाया गया है। साथ ही हॉस्टल की दीवार फांदने से रोकने के लिए कांटेदार तार भी नहीं लगाए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें