फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला से शर्मनाक हरकत, सामने आया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना न्यूयॉर्क की है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह पुलिस ने 43 वर्षीय आरोपी कार्लोस शुवा को गिरफ्तार किया तो पीड़िता एलिजा लोपेज ने भी इसकी पुष्टि की। आरोपी पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद से ही आरोपी का तलाश शुरू कर दी गई थी। गिरफ्तार होने के बाद उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। दो साल पहले सुबह करीब 4 बजे के आसपास उसने मैनहट्टन के पास ट्रेन में घिनौनी हरकत की थी। उस वक्त वह एलिजा के बगल की सीट पर बैठा था।
विज्ञापन

जबरन चूमने की कोशिश, निजी अंगों से छेड़छाड़

डेली मेल के अनुसार, 21 वर्षीय एलिजा लोपेज एएनजी की सदस्य है। 20 अक्तूबर 2012 को सुबह एक पार्टी में शामिल होने के बाद वह अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी। वह ट्रेन में ही झपकी लेने लगी, लेकिन अचानक शरीर में कुछ महसूस हुआ तो उसकी नींद खुली।

उसने देखा कि बगल में बैठा शख्स उसकी जांघों और चेहरे पर हाथ फेर रहा है और उसे जबरन किस करने की कोशिश कर रहा है। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके चेहरे में घूंसा मारा और ट्रेन रुकते ही फरार हो गया।

एलिजा को कुछ समझ नहीं आया कि वह क्या करे, लेकिन एक दिन उसकी दोस्त ने उसे घटना का वीडियो भेजा, जो कि ट्रेन में यात्रा कर रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई आरोपी की हरकत, देखें पूरा वीडियो

ब्रूकलिन में रहने वाले जसीम स्माइल ने अपने मोबाइल में यह वीडियो उस वक्त बनाया जब आरोपी महिला की स्कर्ट में हाथ डालने और उसके अंगों को छूने की कोशिश कर रहा था। 18 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।

हालांकि इसके चलते स्माइल को काफी कुछ सुनना भी पड़ा कि वह आरोपी को रोकने बजाय वीडियो बनाने में क्यों लगा था। इसके बाद खुद को सही साबित करने के लिए उसने एक और वीडियो यू-ट्यूब पर डाला।

आरोपी के ट्रेन से उतर कर भागने के बाद स्माइल ने वीडियो ले जाकर पुलिस को दिखाया। हालांकि तब पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया लेकिन जब यह ऑनलाइन वायरल हो गया तो पुलिस की नींद खुली।

एलिजा ने बताया कि इस घटना के चलते वह बीते दो साल से सदमे में थी और सब-वे से गुजरते वक्त उसे काफी दुख होता था। उसने परेशानी से ऊब कर मनौचिकित्सक से भी संपर्क किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद वह काफी सुकून महसूस कर रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें