फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्रा का तीन ने किया गैंगरेप, FIR में पुलिस ने किया खेल

Thu, 28 May 2015 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हनुमानगंज (इलाहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज (इलाहाबाद) के सरायइनायत इलाके में मंगलवार देर रात दसवीं में पढ़ने वाली दलित लड़की को घर के बाहर से बाइक पर अगवा करने के बाद झाड़ी में उसके साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया।
विज्ञापन


रात भर मनमानी करने के बाद भोर में उसे एक भट्ठे के बाहर छोड़कर युवक भाग गए। छात्रा ने घर जाकर बताया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। छात्रा ने पूरा किस्सा बताया तो पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया।

मगर फिर जाने क्या हुआ कि पुलिस ने इस घटना को दूसरा रूप दे दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट लिखी पर उसमें से बलात्कार का आरोप ही हटा दिया।

झाड़ियों में ले जाकर किया बलात्कार

दलित परिवार की यह 16 साल की छात्रा मंगलवार रात करीब आठ बजे छोटी बहन के साथ घर के बाहर निकली थी तभी आरोप है कि दो युवकों ने उसे खींचकर बाइक पर बैठा लिया। फिर वे छात्रा को बाइक पर लेकर बढ़ गए।

छात्रा का कहना है कि रास्ते में एक और युवक साथ हो लिया। वे तीनों उसे सुनसान स्थान पर झाड़ी में ले गए। वहां उन तीनों ने छात्रा के साथ कुकर्म किया। रात भर मनमानी करने के बाद भोर में छात्रा को कोटवा गांव के एक भट्ठा के बाहर छोड़कर तीनों भाग गए।

वहां से छात्रा ने किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बारे में जानकर परिजन सन्न रह गए। वे बेटी को लेकर सरायइनायत थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। छात्रा ने अपहरण और गैंगरेप के बारे में बताया।
विज्ञापन

गांव की एक और छात्रा को किया अगवा

पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को पकड़ भी लिया। मगर फिर जाने क्या हुआ कि पुलिस ने छात्रा के पिता से सिर्फ बहला-फुसलाकर भगाने और दलित उत्पीड़न की तहरीर लेकर अजगैयां गांव निवासी सौरभ बटेल और सुनील यादव के खिलाफ केस लिखा। छात्रा का मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया।

इस बारे में पूछने पर सीओ फूलपुर कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि छात्रा के पिता ने जो तहरीर दी उसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मगर छात्रा ने तो थाने में पुलिस के सामने बयान दिया था कि उसे बाइक पर उठाकर ले जाने के बाद ‘गलत काम’ किया गया, इस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है।

वहीं सरायइनायत इलाके से ही मंगलवार रात एक और छात्रा का अपहरण हो गया। कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा को गांव के तीन लोग अगवा कर ले गए। पुलिस ने नामजद केस लिखकर खोजबीन की लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें