फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए SP नेता ने कराया किशोरी का अपहरण

Thu, 29 Oct 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बागपत जिल के खेकड़ा में एक राजनीतिक दल के नेता पर अपने बेटे के साथ शादी कराने का झांसा देकर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बुधवार की सुबह किशोरी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी चकमा दे फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाल रही है।

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने पर सुबह तहरीर दी। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी नेता ने अपनी पुत्री को भेज बहाने से घर बुलवा लिया। आरोप है कि उसकी पुत्री को अगवा कर अपने पुत्र के साथ शादी कराने के लिए कहीं चले गए।

अपहरण कर बनाया शादी का दबाव

पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे पता लगा कि उक्त लोग किशोरी के साथ रेलवे स्टेशन के पास हैं।

पुलिस ने तुरंत दबिश दे किशोरी को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी व अन्य पुलिस को देख फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया।

डॉक्टरी परीक्षण के बाद जल्द ही न्यायालय में उसके बयान कराए जाएंगे। पुलिस किशोरी को अगवा करने वाले आरोपियों की तलाश में दबिशें डाल रही है। इस मामले की विवेचना कर रहे जांच अधिकारी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी किशोरी को जबरन अगवा कर ले गए। वह आरोपी के साथ जबरन किशोरी से शादी कराने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

सपा नेता समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

आरोप है कि सपा नेता शमशाद ने अपने बेटे का निकाह करने के लिए किशोरी को अपहरण कर बंधक बना रखा। मौका पाकर किसी तरह किशोरी उनके चंगुल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। आरोपी शमशाद और उसके बेटे समेत चार आरोपियों के खिलाफ खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पुलिस के मुताबिक किशोरी (13) ने उसे बताया कि पड़ोसी शमशाद, उसका बेटा दानिश और उसके इस्तेकार नाम के दो दोस्त उसे दो दिन पूर्व कार में डालकर जबरदस्ती दिल्ली ले गए।

आरोप है कि वहां पर उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। उस पर जबरदस्ती दानिश से निकाह करने का दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे।

बुधवार को किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर खेकड़ा थाने पहुंची। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पड़ोस के सपा  युवजन सभा के ब्लाक अध्यक्ष शमशाद की बेटी घर से बुलाकर ले गई थी।

उसके बाद वह नहीं लौटी। तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को बेटी के पहुंचने पर घटना का पता चला। उन्होंने खेकड़ा थाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खेकड़ा थाना प्रभारी सुबोध कुमार यादव का कहना है कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें