काम दिलाने के नाम पर कुछ लोग बस्ती जिले से एक किशोरी को बहला-फुसला कर कानपुर ले आए और उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप करने के बाद दरिंदे उसे कृष्णानगर में छोड़कर भाग गए।
बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे यह किशोरी (13) रोती-भटकती हुई लोगों को मिली और अपनी दास्तां बताई। किशोरी बेहद डरी हुई है। शर्मनाक बात यह कि सूचना देने पर पुलिस ने बला टालते हुए चाइल्ड लाइन को फोन करने को कहा।
बार-बार फोन करने पर चौकी इंचार्ज आए और बच्ची से पूछताछ कर लौट गए। उल्टा लोगों से ही कह गए कि बच्ची को लेकर थाने जाओ। फिलहाल बच्ची एक समाजसेवी के पास है।