मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद एक युवती ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया लेकिन उसके इस काम ने उसके पिता की जिंदगी छीन ली। दरअसल मॉडल की न्यूड तस्वीरें रोमानिया की एक पुरुष मैगजीन में छपी थीं, जिन्हें उसके पिता ने देखा था।
मॉडल लोरेंडा चीवू ने बताया कि कभी वह अपने पिता के बेहद करीब थी लेकिन तस्वीरें छपने के बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई। उसके पिता ने पहले उससे बात करना बंद किया लेकिन उसे जरा भी अहसास नहीं हुआ कि वह अपनी जिंदगी खत्म कर लेंगे।
लोरेंडा ने कहा कि उसे भरोसा नहीं होता कि उसके पिता इस बात से इतने नाराज हो जाएंगे और आत्महत्या कर लेंगे।
गई थी पिता को मनाने, मिली लाश
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, लोरेंडा ने कहा कि उसके पिता ने तस्वीरें देखने के बाद उसके साथ पूरे परिवार से भी दूरी बना ली। तस्वीरें छपने के कुछ महीने बाद जब वह अपने पिता को मनाने के लिए पहुंची तो वहां उनकी लाश मिली।
लोरेंडा ने कहा कि वह इस सदमे से उबर नहीं पा रही। उसके पिता ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। उनके आसपास रहने वाले सभी लोग बताते हैं कि आखिरी वक्त तक वह बेहद खुश दिख रहे थे।
हालांकि उनकी मौत अब भी एक रहस्य है क्योंकि इस बारे में कुछ भी साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। 25 वर्षीय मॉडल रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट में रहती है।
आखों के सामने घूमता है वो मंजर
इस घटना के बाद से लोरेंडा को बुरे सपने आने लगे और वह पिता की लाश मिलने के नजारे को याद करके परेशान हो जाती है। क्योंकि उसे इस बात का अहसास होता है कि उसके पिता ने उन तस्वीरों के चलते यह कदम उठाया है।
उसने बताया कि वह अपने पिता के बेहद करीब थी और रोजाना उनसे बात करती थी, लेकिन तस्वीरें छपने के बाद उन्होंने बात करना बंद कर दिया। इस सब के बाद अब उनके बारे में बात करके उसे बहुत दुख होता है।
लोरेंडा ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती कि किसी और के साथ ऐसा हो। क्योंकि उसके पिता ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि वह इतने भावुक और कमजोर हैं कि बेटी के काम को देख नहीं सकते। उसने कहा कि वह सोच भी नहीं सकती कि उसके पिता खुद की जिंदगी खत्म कर सकते हैं।