स्कूली लड़कियों को बीच सड़क पर दरिंदगी का शिकार बनाने वाले एक शख्स को समाज के खिलाफ व्यवहार करने और नियमों के उल्लंघन का दोषी करार देते हुए जेल भेजा गया है।
आरोपी शख्स को पेट्रोल पीने की बुरी लत है। रॉबर्ट स्टीफन ने जेल से बाहर आते ही अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसे एक पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया था, जहां वह करीब 8 घंटे तक एक गैलन पेट्रोल लेकर मंडराता रहा और उसे पीता रहा।
23 वर्षीय आरोपी को समाज के खिलाफ बर्ताव करने और नियम तोड़ने का आरोपी मानते हुए जेल भेजा गया था। वह पेट्रोल के नशे में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। उसने अपने शहर में जमकर तांडव किया था।
पेट्रोल पीकर किए अश्लील इशारे, निजी अंगों से छोड़छाड़
मामला इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड का है। आरोपी शख्स के आरोपों और आदतों में समानता मिलने के बाद उसके पेट्रोल पीने पर पाबंदी लगा दी गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि उसे पेट्रोल पीने और सूंघने की बुरी लत थी।
आरोपी ने रास्ते में तीन स्कूली लड़कियों को रोका था और उनकी और अश्लील इशारे भी किए। उसने एक महिला पीछा किया और उस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अपने निजी अंगों को छूने लगा।
उसने एक घंटे के बाद ही दो अन्य महिलाओं को छेड़ा। महिलाएं एक वैन से सामान उतार रही थीं। उसने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा भी जताई। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया।
इसके बाद उसने दो स्कूली लड़कियों को निशाना बनाया और उन्हें अप्राकृतिक सेक्स के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने वहां से भागकर अपनी आबरू बचाई और पुलिस से शिकायत की। कई लोगों ने स्टीफन को ऐसा करते हुए देखा था। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि उसके शरीर से हर समय पेट्रोल की दुर्गंध भी आती थी।
जेल से छूटते ही पहुंचा इस जगह
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वह उस इलाके में पहुंच गया, जहां उसके प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। वह फरवरी में जेल से छूटा था।
वह सीधे पेट्रोल पंप पर पहुंचा और एक गैलन में पेट्रोल खरीदा। वह काफी देर तक उसी एरिया में टहलते हुए पेट्रोल पीता रहा।
बीते शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में पेशी के दौरान उसने स्वीकार किया था कि उसने कानून तोड़ा है। जिसके बाद कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उसे अगले माह 14 तारीख को सजा सुनाई जाएगी।