जर्मनी के हैमबर्ग में सेंट पॉली के रहने वाले लोगों ने उनके घरों की दीवारों पर पेशाब करने वाले शराबियों से निपटने का एक खास तरीका निकाला है। वे लोग अपने घरों की दीवारों पर एक खास तरह का पेंट लगा रहे हैं, जो पेशाब करने वाले व्यक्ति के ऊपर उस पेशाब को वापस फेंक देगा।
दरअसल, सेंट पॉली एक ऐसा जगह है जहां आए दिन पार्टी होती रहती हैं। इन पार्टियों से नशे में निकलने वाले लोग न आव देखते हैं न ताव और जहां मन करता है वहीं पेशाब कर देते हैं। नशे में झूमते इन लोगों की इस हरकत से वहां रहने वाले लोगों की दीवारें भी खराब हो रही हैं, जिससे लोग परेशान थे।
वहां के लोगों का कहना है कि बहुत कम लोग हैं जो जुर्माना लगाने से डरते हैं। इस कारण उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए ये खास तरीका इजात किया है।