फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागालैंड की युवती से दिल्ली के होटल में छेड़खानी

Wed, 27 Nov 2013 11:25 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार में नॉर्थ-ईस्ट की एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन


वारदात वसंत विहार में स्थित एक फाइव स्टार होटल की है। आरोपी उस होटल का जिम ट्रेनर है। नॉर्थ-ईस्ट के कुछ संगठनों ने इस घटना को लेकर पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, नागालैंड की रहने वाली 26 वर्षीय युवती वसंत विहार के वसंत कांटिनेंटल होटल में काम करती है। इसी होटल में सहारनपुर (यूपी) निवासी पंकज शर्मा (24) करीब छह माह से जिम ट्रेनर है।
विज्ञापन


आरोप है कि पंकज ने सोमवार शाम करीब छह बजे युवती से छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने होटल के रिसेप्शन पर युवती को कई थप्पड़ मार दिए। वसंत विहार थाना पुलिस ने छेड़छाड़ आदि धाराओं में मामला दर्ज कर पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।

पंकज को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। युवती ने नवंबर की शुरुआत में होटल में नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें