फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोनिका करती थी नारायण को लड़कियों की सप्लाई'

Tue, 22 Oct 2013 11:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेप मामले में फंसे आसाराम के बेटे नारायण साईं के बारे में उनके एक और करीबी ने नया खुलासा किया है।
विज्ञापन


साईं के पूर्व पीए महेंद्र चावला ने बताया है कि मोनिका अग्रवाल नाम की एक महिला साईं के लिए लड़कियां लाया करती थी।

महेंद्र के अनुसार दिल्ली की रहने वालीं मोनिका नारायण साईं के लिए आसाराम के आश्रम में लड़कियां पहुंचाती थीं। नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाने वाली सूरत की बहनों ने भी अपने बयान में मोनिका का जिक्र किया था।

सूरत के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस में मोनिका का जिक्र किया था लेकिन पुलिस ने अभी उससे पूछताछ नहीं की है।

कमिश्नर का इस पर कहना है कि सूरत में दर्ज कराई गई एफआईआर में मोनिका का नाम नहीं है, इसलिए पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया। जरूरत पड़ने पर आगे बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी मोनिका का नाम इस मामले में सामने आ चुका है। नारायण साईं के करीबी मोहित भोजवानी के मोबाइल फोन के व्हाट्स एप संदेशों की सूची में भी मोनिका का नाम मिला था। इसके संदेशों से पता चला था की मोहित और मोनिका कोड वर्ड्स में बात करते थे।

पुलिस को आशंका है कि जयपुर के रहने वाले मोहित के बैंक ट्रांजेक्शन से हवाला डील भी हुई थी। उसके राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों में अकाउंट हैं। नेपाली बैंक में भी उसका अकाउंट है।
विज्ञापन


साईं ने बदला वेष
नारायण साईं पर सूरत की दो सगी बहनों ने कई साल तक रेप और यौन शोषण का आरोप लगाया है। बहनों ने आसाराम पर भी रेप का आरोप लगाया है। साईं इस समय फरार चल रहा है।

यह भी सामने आ रहा है कि पुलिस से बचने के लिए नारायण साईं ने अपने बाल और दाढ़ी कटवा का वेष बदल लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें