उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली 17 वर्षीय एक लड़की से मुंबई में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सीमा (परिवर्तित नाम) सोमवार रात नौ बजे बाजार से खाना लेने आई थी। खाना लेकर वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी नशे में धुत सोनू कांबले, जयप्रकाश पाल और असलम खान वहां पहुंचे।
कांबले ने सीमा को पार्किंग में एक पिक-अप गाड़ी के अंदर खींच ले गया। फिर तीनों ने उससे रेप किया। उनके बाद एक और युवक ने उससे रेप किया और चारों वहां से भागने लगे, तभी लड़की ने शोर मचा दिया।
इस पर एक व्यक्ति ने पाल को पकड़ लिया। तभी वहां से एक सब इंस्पेक्टर गुजर रहा था, वह भी मौके पर पहुंच गया। उसने पाल को गिरफ्तार कर लिया।
सीमा ने स्थानीय थाने में रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही खान और कांबले को गिरफ्तार कर लिया। पाल, खान और कांबले तीनों दोस्त हैं, लेकिन चौथा आरोपी कौन था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।
पुलिस सीमा की मदद से उसका स्केच बनाने की कोशिश कर रही है। सीमा ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
इस साल के शुरुआत में वह अपनी मां के साथ फैजाबाद से मुंबई आई थी। लेकिन छह माह पहले उसकी मां उसके चाचा के साथ भाग गई। जिसके बाद सीमा गणपत पाटिल नगर के एक झुग्गी में रहने लगी।
कांबले भी गणपत पाटिल नगर में रहता है। उस पर चोरी और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं।