फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी में दाखिले के लिए वेरिफिकेशन आज से

Wed, 27 Nov 2013 11:02 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


40 विषयों में जेआरएफ व नॉन जेआरएफ स्टूडेंट्स की 335 सीटों पर दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन 27 से 29 नवंबर तक किया जाएगा। यह वेरिफिकेशन सभी विषयों के विभागाध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- एलयू के पूर्व छात्रों ने याद किए बीते लम्हे

इसके बाद 30 नवंबर को सभी विभागाध्यक्ष अपने वेरिफिकेशन का डाटा प्रवेश समन्वयक कार्यालय को उपलब्ध करवाएंगे। वेरिफिकेशन के बाद स्टूडेंट्स 3 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक अपनी फीस जमा करेंगे।

यह फीस अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में ऑनलाइन बैंक चालान के माध्यम या फिर क्रेडिट व डेबिट कार्ड से जमा कर सकेंगे।

प्रो. खरे ने बताया कि फीस जमा करने वाले अभ्यर्थियों को 7 दिसंबर को एलॉटमेंट लेटर जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद फर्स्ट सेलेक्टेड लिस्ट में चयनित हुए जो अभ्यर्थी दाखिला नहीं लेंगे उनकी खाली सीटों के अनुसार सेकंड सेलेक्टेड लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें- 12 साल वालों को न, 23 साल वाले को हां

यह सूची 7 दिसंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित हुए अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन 9 से लेकर 11 दिसंबर तक होगा।

12 दिसंबर को विभागाध्यक्ष वेरिफिकेशन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रवेश समन्वयक कार्यालय भेजेंगे। इसके बाद दूसरी सूची में चयनित हुए अभ्यर्थी 14 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक अपनी फीस जमा करनी होगी।

इन अभ्यर्थियों को एलॉटमेंट लेटर 17 दिसंबर को जारी किया जाएगा।

कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें